1 अप्रैल 2019 - 11:43
यमन की जवाबी कार्यवाही, सऊदी अरब पर फ़ायर किए 7 बैलिस्टिक मिसाइल

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सोमवार की सुबह सऊदी सैन्य गठबंधन के हमलों के जवाब में सऊदी अरब के दक्षिण में स्थित सऊदी सैन्य ठिकानों पर कई मिसाइल फ़ायर किए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना ने सऊदी अरब के असीर प्रांत के अलब इलाक़े में सऊदी सेना की चौकियों पर पांच ज़िलज़ाल-1 बैलिस्टिक मिसाइल फ़ायर किए।

इसी प्रकार, यमनी सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन ने सऊदी अरब के जीज़ान और जबलुन्नार इलाक़ों में सऊदी सेना के अड्डों पर दो बैलिस्टिक मिसाइल दाग़े।

यमनी सूत्रों का कहना है कि इन हमलों में सऊदी सेना को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है।

यमनी सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन, सऊदी सैन्य गठबंधन के अत्याचारों का जवाब मिसाइल हमलों से देते रहे हैं, जिससे अतिक्रमणकारियों में भय व्याप्त है।